भारत की कोई भी राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर तंज कसने या आलोचना करने मे पीछे नही है। लेकिन कांग्रेस और भाजपा देश की दो बड़ी पार्टीया एक दूसरे पर तंज और उसकी आलोचना करने मे कोई अवसर हाथ से जाने नही देती। ताजा खबरो के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिहं ने भाजपा को आड़े हाथो लिया
भारत की कोई भी राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर तंज कसने या आलोचना करने मे पीछे नही है। लेकिन कांग्रेस और भाजपा देश की दो बड़ी पार्टीया एक दूसरे पर तंज और उसकी आलोचना करने मे कोई अवसर हाथ से जाने नही देती। ताजा खबरो के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिहं ने भाजपा को आड़े हाथो लिया।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस के नेताओ द्वारा जाकिर नाइक पर प्रतिबंध लगाने के जवाब मे कहा। एक ओर दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक का समर्थन किया तो दूसरी ओर भाजपा और आरएसएस के नेताओ की खाल भी खींची। उन्होने नाइक का समर्थन करते हुए कहा कि नाइक इस्लाम के प्रचारक है और वह सही इस्लाम पहुंचा रहे है। और भाजपा है कि वह इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ कर लोगो के सामने पेश करने मे लगी है।
उन्होने गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ, और साध्वी प्रची के अलावा साक्षी महाराज पर भी तंज कसा और कहा कि यदि जाकिर नाइक के भाषण भड़काऊ है तो फिर इन तीनो नेताओ के भाषण कैसे है। जो जाकिर नाइक पर तो कार्रवाई करने के लिए बोल रहे है। वह इन तीनो के भाषणो पर कार्रवाई करने के लिए क्यो नही कहते।
दिग्विजय सिंह ने यह बात विट्ठल मंदिर से दिल्ली की ओर रवाना होने से पहले संवाददाताओ को संबोधित करते हुए कहा अगर नाइक इतने ही खतरनाक हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जो कभी खुफिया ब्यूरो के निदेशक थे, उनके भाषणों के बारे में क्यों नहीं जानते।